🔳 विद्यालय व विद्यार्थियों के हित में मिलजुल कार्य करने का लिया संकल्प
🔳 विद्यालयी गतिविधियों की जानकारी की गई साझा
🔳 मिशन लाइफ व ईको क्लब के विषय पर भी रखें गए विचार
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी स्थित आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय में हुई बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। अभिभावकों को विद्यार्थियों से संबंधित कई अहम जानकारियां साझा की गई। विद्यार्थियों को दी जाने वाली आयरन, फोलिक एसिड आदि दवाईयों के सेवन तथा उसके लाभ बताए गए।
शनिवार को विद्यालय सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मीनू त्रिपाठी ने की। प्रधानाचार्य ने विद्यालयी गतिविधियों की जानकारी दी। विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे कार्यों को साझा किया। विद्यालय के शिक्षक संतोष कुमार ने विद्यार्थियों की पढ़ाई, उपस्थिति से मासिक परीक्षा की तैयारी समेत अन्य बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी ने भारत सरकार से संचालित मिशन लाइफ व ईको क्लब के बारे में विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों को दी जाने वाली आयरन, फोलिक एसिड आदि दवाईयों के नियमित सेवन उसके लाभ समेत आवश्यक जानकारियां दी गई। अभिभावकों ने विद्यालय व विद्यार्थियों के हित में एकजुटता से कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान सरिता तिवारी, सरिता मेहरा, गीता बिष्ट, अनुराग राणा, हिमानी रावत, मनीषा, दीपशिखा, ऊषा बिष्ट, सपना, दीपक कुमार, प्रीती, निशा मंगच्वाडी, भगवती नैनवाल, सुनीता मेहरा, इंदरा जलाल, मोहन चंद्र पांडे, माधवी नैनवाल, मनीषा, रेनू आदि अभिभावक मौजूद रहे।




