🔳 बस से ओवरटेक करने के फेर में हुआ हादसा
🔳 बाल बाल बच गई दोनों वाहनों में सवार पर्यटकों की जिंदगी
🔳 दुर्घटना से हाईवे पर रामगढ़ क्षेत्र में ठप हुई आवाजाही
🔳 पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों वाहनों को हटाकर यातायात कराया सुचारु
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रामगाढ क्षेत्र में पर्यटकों के वाहन आमने सामने जा भिडे। गनीमत रही की दोनों वाहनों में सवार कोई पर्यटक चोटील नहीं हुए और बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना से हाईवे पर जाम भी लग गया। मौके पर पहुंची भवाली पुलिस ने दोनों वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारु करवाया।
रविवार को रानीखेत से गाजियाबाद निवासी पर्यटक अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर कार एचआर 72 सी 6376 में सवार होकर हल्द्वानी की ओर रवाना हुआ। पर्यटकों की कार हाईवे पर रामगाढ क्षेत्र में पहुंची ही थी केएमओ वाहन से ओवरटेक करने के प्रयास में हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर जा रही कार से जा टकराई। वाहनों की टक्कर से दोनों वाहनों में सवार पर्यटकों में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा वाहन के अंदर से पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही की किसी भी पर्यटक को चोट नहीं पहुंची और बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना होने व दोनों वाहनों के चालकों के बीच बहस होने से हाईवे पर आवाजाही भी ठप हो गई। भवाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच दोनों पक्षों को शांत करा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया तब जाकर बामुश्किल यातायात सुचारु हुआ। आवाजाही सुचारु होने से जाम में फंसे यात्रियों ने भी राहत की सांस ली।

error: Content is protected !!