🔳 हीरा सिंह को भेषज प्रतिनिधि की जिम्मेदारी
🔳 बैंक प्रतिनिधि समेत अन्य पदों पर निर्विरोध चुने गए प्रतिनिधि
🔳 किसानों व समिति के हित में कार्य करने का लिया संकल्प
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति पातली काकड़ीघाट में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत अन्य सभी पदों पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समिति की मजबूती व किसानों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। पंचायत प्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने समिति पदाधिकारियों को बधाई दी।
बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति पातली काकड़ीघाट के लिए नरेंद्र मोहन छिमवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष तथा फकीर को उपाध्यक्ष चुना गया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हरेन्द्र चंद्र आर्या की देखरेख में संपन्न हुई प्रक्रिया में गीता गोस्वामी,पुष्पा देवी, आंनद सिंह, राजेंद्र सिंह, नारायण सिंह,आंनदी देवी बैंक प्रतिनिधि तथा हीरा सिंह फर्त्याल को भेषज प्रतिनिधि चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समिति व किसानों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश परिहार, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह परिहार, महेंद्र कनवाल, हरीश सिंह, आंनद सिंह, गणेश फर्त्याल, महेंद्र नेगी, प्रकाश राम, किसन सिंह आदि ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

error: Content is protected !!