🔳 छापेमारी अभियान के दौरान हुआ था खुलासा
🔳 उपजिलाधिकारी ने पूरे मामले में बैठाई जांच
🔳 नियमों के उल्लघंन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
🔳 हल्द्वानी में फर्जी प्रमाणपत्रों का मामला उजागर होने के बाद एक्शन में प्रशासन
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन की सीएससी सेंटरों में हुई छापेमारी के बाद अल्मोड़ा जनपद के लाइसेंस पर खैरना में सीएससी सेंटर के संचालित होने के खुलासे पर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से ले जांच बैठा दी है। उपजिलाधिकारी मोनिका के अनुसार नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हल्द्वानी में फर्जी प्रमाण-पत्र तैयार किए जाने के मामले सामने आने के बाद श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी ने मय टीम अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना क्षेत्र में संचालित सीएससी सेंटरों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। नौ सेंटरों में हुई छापेमारी के बाद तमाम अनियमितताएं उजागर हुई। खासतौर पर अल्मोड़ा जनपद के लाइसेंस पर खैरना क्षेत्र में सीएससी सेंटर संचालित किए जाने का खुलासा हुआ। दूसरे जनपद के लाइसेंस पर खैरना क्षेत्र में सेंटर संचालन किए जाने से प्रशासन की टीम भी हैरत में पड़ गई। छापेमारी की रिपोर्ट जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को भेज दी गई। उपजिलाधिकारी ने मामले दूसरे जिले के लाइसेंस पर खैरना क्षेत्र में सेंटर संचालन के मामले को गंभीरता से ले जांच बैठा दी है। जांच टीम को जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं। मामले के सामने आने व प्रशासन के सख्त रुख अपनाए जाने से चर्चाओं का बाजार भी गरमा गया है। उपजिलाधिकारी मोनिका ने बताया की जांच टीम को जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।




