🔳 द्वितीय पुण्यतिथि पर याद किए गए शहीद संजय
🔳 राजौरी सेक्टर में अदम्य साहस का परिचय दे वीरगती को हुए थे प्राप्त
🔳 सरकार ने बलिदानी पैरा कमांडो को मरणोपरांत दिया सेना मेडल
🔳 क्षेत्रवासियों ने गांव की सड़क पर शहीद द्वार निर्माण पर दिया जोर
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

मां भारती की आन, बान, शान की रक्षा को अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले बलिदानी सपूत शहीद पैरा कमांडो, सेना मेडल संजय सिंह बिष्ट की दूसरी पुण्यतिथि में कैंची क्षेत्र में हुए कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शहीद के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। वक्ताओं ने शहीद के गांव को जोड़ने वाली सड़क पर शहीद द्वारा निर्माण किए जाने पर जोर दिया।
जम्मू के राजौरी सेक्टर में आतंकवादियों की घुसपैठ पर आपरेशन रक्षक के तहत चलाए गए अभियान के दौरान आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराने के बाद वीरगति को प्राप्त हुए रातीघाट निवासी बलिदानी सपूत की दूसरी पुण्यतिथि पर शनिवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र से हली हरतपा गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर हुए कार्यक्रम में जांबाज शहीद संजय सिंह बिष्ट को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा की शहीद सेना मेडल पैरा कमांडो संजय ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। आज पूरे देश को शहीद संजय पर गर्व है। शहीद के भाई नीरज ने कहा की भाई संजय हमेशा ही देश के लिए कुछ कर गुजरने की बातें करता। स्थानीय तारा सिंह बिष्ट ने शहीद संजय के साथ बिताए पलों को साझा किया। कार्यक्रम के दौरान बलिदानी सपूत शहीद संजय सिंह बिष्ट के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। क्षेत्रवासियों ने हली हरतपा मोटर मार्ग पर शहीद द्वार निर्माण किए जाने की मांग उठाई। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र भंडारी, पूर्व ग्राम प्रधान पंकज निगल्टिया, आंनद सिंह रौतेला, कमल सिंह रौतेला, गोविन्द सिंह नेगी, प्रेम सिंह मेहरा, शिवराज सिंह, हरेंद्र सिंह, प्रेम नाथ गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!