🔳 एसडीआरएफ छड़ा ईकाई ने किया घायल का प्राथमिक उपचार
🔳 छड़ा बाजार के समीप तीखे मोड़ पर हुई दुर्घटना
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित छड़ा बाजार के समीप कार से ओवरटेक कर रहा बाइक सवार असंतुलित होकर रपट गया। एसडीआरएफ की टीम ने घायल बाइक सवार को प्राथमिक उपचार मुहैया कराया। गनीमत रही की बाइक सवार मामूली रुप से चोटील हुआ और बड़ा हादसा टल गया।
बुधवार को छड़ा बाजार के समीप रुद्रपुर से अल्मोड़ा की ओर रवाना हुआ बाइक सवार कार से ओवरटेक करते समय असंतुलित हो गया। बाइक सवार के असंतुलित होकर रपटने तथा हाईवे पर गिरकर बेहोश हो जाने से हड़कंप मच गया। दुर्घटना की आवाज सुन एसडीआरएफ छड़ा ईकाई प्रभारी राजेश जोशी, हेड कांस्टेबल भरत अरोड़ा, बालम सिंह, जगमोहन मेहरा से एसडीआरएफ छड़ा ईकाई की टीम के जवान मौके पर पहुंचे। बेहोश युवक को हाईवे से उठाकर सुरक्षित स्थान पर लाकर उसका प्राथमिक उपचार किया गया। गनीमत रही की बाइक सवार युवक विपरीत दिशा से आ रहे वाहन की चपेट में नही आया और बड़ा हादसा टल गया। उपचार के बाद युवक अल्मोड़ा को रवाना हो गया।




