🔳 150 वीं जयंती पर याद किए गए सरदार बल्लभ भाई पटेल
🔳 शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में हुआ कार्यक्रम
🔳 विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई। संस्कृत विभाग के तत्वावधान में हुई निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति दी। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
बुधवार को महाविद्यालय परिसर में देश के पहले गृहमंत्री रहे सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्य डा. इप्सिता सिंह ने किया। प्रभारी प्रधानाचार्य ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए योगदान पर विस्तार से जानकारी दी। कहा की लोहे जैसी दृढ़ता, मजबूर इरादे व अदम्य नेतृत्व क्षमता के कारण उन्हें लौह पुरुष कहा जाता है। सरदार बल्लभ भाई पटेल ने भारत की एकता व अखंडता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वक्ताओं ने लौह पुरुष के आदर्शों को आत्मसात कर उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान विद्यार्थियों से किया। कार्यक्रम के दौरान हुई निबंध प्रतियोगिता में छाया पंत, रश्मि भंडारी, हिमांशी व गितिका ने शानदार प्रस्तुति दी। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से संबंधित कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम का संचालन डा. दीपक ने किया। इस दौरान डा. तरुण कुमार आर्या, संतोष भारती आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!