🔳 सीआरसी सुयालबाड़ी में लगा प्रशिक्षण शिविर
🔳 तमाम विद्यालयों के समिति सदस्यों व अध्यक्षों ने किया प्रतिभाग
🔳 सरकार व विभाग से संचालित योजनाओं भी की गई साझा
🔳 समिति सदस्यों ने ही कई सवाल पूछे जिज्ञासा की शांत
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित संकुल संसाधन केंद्र सुयालबाड़ी में विद्यालय प्रबंधन समिति प्रशिक्षण कार्यक्रम में समिति सदस्यों व अध्यक्षों को अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी दी गई। विद्यालयी विकास तथा विद्यार्थियों के हित मिलजुल कर कार्य करने को महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई।
सीआरसी सभागार में हुए प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण में सिरसा, धूरा, चौपड़ा, काकड़ीघाट, जौरासी समेत कई विद्यालयों के एसएमसी अध्यक्ष व सदस्यों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण शिविर में समिति सदस्यों को अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी दी गई। शिक्षा गुणवत्ता में सुधार को किए जाने वाले प्रयासों के साथ ही सरकार व विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की गई। समिति सदस्यों को अभिलेखों के विषय पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। समिति सदस्यों ने भी कई समस्याएं गिनाई। विभागीय अधिकारियों ने समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान मनोज कुमार, राम कुमार, शिवानी चौहान, मदन मोहन बिष्ट, संगीता वर्मा, कमल छिमवाल, दुर्गा खोलिया, हरीश सिंह, राजेंद्र जीना आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!