🔳 राज्याभिषेक के दौरान भगवान राम के जयकारों से माहौल राममय
🔳 कलाकारों के शानदार अभिनय से दर्शक मंत्रमुग्ध
🔳 हवन, पूर्णाहुति, महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ हुआ पारायण
🔳 रामलीला कमेटी सदस्यों ने किया क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे रामगढ़ ब्लॉक के सिरसा गांव में पुरुषोत्तम भगवान राम के अहंकारी रावण के वध के बाद राज्याभिषेक का शानदार मंचन किया गया। दूसरे दिन हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद हुए प्रसाद वितरण के साथ मंचन का पारायण हुआ। रामलीला कमेटी पदाधिकारी ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
सिरसा गांव में रामलीला मंचन के अंतिम दिन भगवान राम ने अहंकारी रावण वध का वध किया तथा लंका का राजपाट विभिषण को सौंपा। अयोध्या लौटने पर राज्याभिषेक के दौरान पुरुषोत्तम भगवान राम के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। कलाकारों ने शानदार अभिनय से कलाकारों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरुवार को रामलीला मैदान में विशेष पूजा अर्चना हुई। धर्माचार्यों ने विधी विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। रामलीला कमेटी अध्यक्ष नारायण सिंह जीना, विजेंद्र सिंह, कुबेर सिंह जीना, पंकज जीना, चंद्र प्रकाश, त्रिलोक सिंह, खीम सिंह, राजेंद्र सिंह नेगी, डूंगर सिंह आदि ने विषय भौगौलिक परिस्थितियों व सिमित संसाधनों के बावजूद शानदार आयोजन पर कलाकारों, समिति सदस्यों व क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!