🔳 माॅडल में नितिन व क्विज प्रतियोगिता में रुद्राक्ष बने विजेता
🔳 ब्लाॅक स्तरीय सामाजिक विज्ञान प्रतियोगिता में मेधावियों ने दिखाया दम
🔳 विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित
🔳 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में हुआ कार्यक्रम
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में ब्लॉक स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के मेधावियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। माॅडल प्रतियोगिता में तल्ली सेठी विद्यालय के नितिन गोस्वामी विजेता बने जबकि भाषण में बेतालघाट की यशिका जोशी ने जीत दर्ज की। विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
गुरुवार को विद्यालय सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप-शिक्षा अधिकारी राशी बुधलाकोटी व प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उपशिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों से प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक भुवन चंद्र कर्नाटक व सहसंयोजक डा. संजय सिंह ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी। विभिन्न आयु वर्ग में हुई प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। क्विज प्रतियोगिता में रुद्राक्ष जोशी ने बाजी मारी। रविन्द्र बोहरा ने दूसरा तथा मनीष ने तीसरा स्थान हासिल किया। माॅडल प्रतियोगिता में नितिन गोस्वामी पहले, खैरना के अनमता दूसरे तथा सिमलखा की राधिका तीसरे स्थान पर रही। भाषण में यशिका जोशी दमदार प्रदर्शन कर विजेता बनी। मयंक बोरा उपविजेता बने जबकि बबीता तीसरे स्थान पर रही। अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया।संचालन सत्यदेव व डा. संजय सिंह ने किया। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष धना बोहरा, कौशल गुणवंत, देवेंद्र पंत, राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री पंकज बधानी, राजकुमार भंडारी, राजेंद्र जोशी, मीनाक्षी नेगी, प्रमिला पंत, डी सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!