🔳 श्री कैंची धाम तहसील मुख्यालय में हुई बैठक
🔳 राज्य आपदा परिचालन केंद्र देहरादून से विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मिले दिशा निर्देश
🔳 आगामी पंद्रह नवंबर को खैरना बाजार में प्रस्तावित है मॉक ड्रिल
🔳 एसडीएम ने किया भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

श्री कैंची धाम तहसील मुख्यालय में आगामी पंद्रह नवंबर को खैरना बाजार क्षेत्र में भूंकप के दौरान होने वाले राहत व बचाव मॉक ड्रिल को लेकर बैठक हुई। राज्य आपदा परिचालन केंद्र देहरादून से विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को लेकर आवश्यक जानकारियां दी गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
गुरुवार को उपजिलाधिकारी मोनिका की अध्यक्षता में तहसील सभागार में हुई बैठक में पंद्रह नवंबर को खैरना बाजार क्षेत्र में होने वाली मॉक ड्रिल की तैयारियों पर चर्चा हुई। एसडीएम मोनिका ने कर्मचारियों से पूरी गंभीरता के साथ कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए राज्य आपदा परिचालन केंद्र देहरादून से विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम की रुपरेखा साझा की गई। बताया गया की मॉक ड्रिल के दौरान भूकंप के दौरान खैरना बाजार में कुछ दुकानें आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने, मकानों की दीवारों में दरारें गहराने तथा हाईवे से सटी पहाड़ी से बोल्डरों के गिरने व सिलेंडर फटने से दो दुकानों व आवासीय भवनों में आग लगने के दौरान अंदर फंसे लोगों को रेस्क्यू टीम के विशेष अभियान चलाकर बाहर निकालने व सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में घायलों को विशेष उपचार उपलब्ध कराने की मॉक ड्रिल की जाएगी। इस दौरान राजस्व निरीक्षक नरेश असवाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भगवती भाकुनी, राजस्व उपनिरीक्षक रुपा भारती, अवर अभियंता गजेंद्र सिंह बिष्ट, एसडीआरएफ प्रभारी राजेश जोशी, डा. योगेश कुमार, अनीता पंत, विनोद जीना, मुकेश पांडे, अनिता सक्सेना, आरडी पांडे, विनोद जोशी आदि मौजूद रहे‌

error: Content is protected !!