🔳 तेज हवा चलने पर बड़ता ही जा रहा अनहोनी का अंदेशा
🔳 विद्युत विभाग के सुध न लेने पर दहशत में ग्रामीण
🔳 ग्रामीणों ने विद्युत लाइन को शिफ्ट करने की उठाई मांग
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

शहीद बलवंत सिंह बर्धो भुजान मोटर मार्ग पर नैनीचैक क्षेत्र में आवासीय भवनों के नजदीक से गुजर रहे विद्युत तार बड़ी घटना की ओर इशारा कर रहे हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही। विद्युत तारों से कई परिवारों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने तारों को हटाने की मांग उठाई है।
नैनीचैक क्षेत्र में आवासीय भवनों के ठिक ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है। तेज हवा चलने पर ग्रामीण दहशत में आ जा रहे हैं। विद्युत लाइनों के डर के कारण कई परिवार अपने घरों की छत में भी नहीं जा पा रहे। छोटे छोटे बच्चों की जिंदगी पर भी खतरा बढ़ता ही जा रहा है। स्थानीय गिरधारी सिंह मेहरा के अनुसार विद्युत तारों से खतरा बढ़ता ही जा रहा है पर विद्युत विभाग ध्यान नहीं दे रहा। कभी भी बड़ी अनहोनी सामने आ सकती है। बारिश व तेज हवा के दौरान खतरा दोगुना हो जा रहा है। मकानों के नजदीक से गुजरने वाली विद्युत लाइन परेशानी बन चुकी है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी आवासीय भवनों के ऊपर से तारों को हटाए जाने की मांग उठाई है ताकि भविष्य का खतरा टल सके।

error: Content is protected !!