🔳 सघन चैकिंग अभियान चलाकर की वाहनों की जांच
🔳 दिल्ली बम धमाके से अलर्ट मोड पर आई पुलिस
🔳 यातायात नियमों के उल्लघंन करने वाले चालकों पर भी कसा शिकंजा
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
खैरना पुलिस की टीम ने नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद के बोर्डर पर विशेष चैकिंग अभियान चलाकर आवाजाही कर रहे वाहनों की सघन चैकिंग की। यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के ताबड़तोड़ चालान भी किए गए। शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्वों पर भी शिकंजा कसा गया।
दिल्ली बम धमाके के बाद प्रदेश भर में अलर्ट के बाद पुलिस ने नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर खैरना क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस टीम ने चौकी प्रभारी हर्ष बहादुर पाल की अगुवाई में विशेष चैकिंग अभियान चलाकर हल्द्वानी से पहाड़ की ओर जा रहे वाहनों की जांच की। पुलिस टीम ने वाहनों की एक एक कर सघन तलाशी ली। चैंकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लघंन कर तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने, ओवरलोड व बैगर कागजात वाहन चलाने वाले बारह वाहन चालकों के चालान कर छह हजार जुर्माना वसूला जबकि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले सात अराजक तत्वों के चालान कर 1750 रुपये का जुर्माना लगाया। पुलिस के एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान राजेंद्र सती, दर्शन चौधरी, जगदीश धामी आदि मौजूद रहे। इधर कैंची चौकी प्रभारी रमेश पंत की अगुवाई में भी पुलिस टीम निगरानी अभियान में जुटी रही।
