🔳 सात बिंदुओं पर लिखित में आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित
🔳 पिछले अट्ठारह दिनों से क्रमिक अनशन पर डटे थे आंदोलनकारी
🔳 महत्वकांक्षी बयेडी पंपिंग पेयजल योजना के निर्माण को लेकर थे आंदोलित
🔳 वादाखिलाफी पर दोबारा अनशन पर बैठने का ऐलान
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

महत्वकांक्षी बयेडी पंपिंग पेयजल योजना के निर्माण को लेकर क्रमिक अनशन पर डटे आंदोलनकारियों के आगे आखिरकार तंत्र ने हार मान ली। सात बिंदुओं पर लिखित में आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर आंदोलन समाप्त करवाया। आंदोलनकारियों ने दो टूक कहा की तय समय पर योजना का निर्माण नहीं हुआ तो दोबारा आंदोलन शुरु कर दिया जाएगा।
बयेडी गांव में बीते अट्ठारह दिनों से क्रमिक अनशन पर डटे आंदोलनकारियों से वार्ता को प्रशासन व जल निगम के अफसर वार्ता को पहुंचे। भरोसा दिलाया की योजना का निर्माण शुरु कर दिया गया है। शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग के नजदीक कोसी नदी पर इनफील्ट्रेशन वेल के खदान का कार्य भी गतिमान है। अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से आंदोलन समाप्त करने को कहा। संघर्ष समिति अध्यक्ष पूरन चंद्र पांडे ने कहा की पूर्व में भी ऐसे भरोसा देकर बरगलाया जा चुका है। समुचित बजट उपलब्ध होने के बावजूद आज तक योजना अधर में लटकी हुई है। दोनों पक्षों में कई घंटे चली मैराथन वार्ता के बाद कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, जल निगम के अधिशासी अभियंता हिमांशु वर्मा, सहायक अभियंता एस कोठारी व तहसीलदार दीपिका आर्या की मौजूदगी में योजना का कार्य नियमित कराने, प्रत्येक पंद्रह दिनों में कार्यों की समीक्षा, गर्मियों से पहले योजना का निर्माण पूरा करने, एक महीने में कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने पर संबंधित कार्यदाई संस्था के ठेकेदार पर दंडात्मक कार्रवाई समेत सात बिंदुओं पर लिखित में आश्वासन की सहमति के बाद आंदोलन बामुश्किल माने। आंदोलनकारियों ने साफ कहा की पंद्रह दिनों में कार्य संतोषजनक न होने पर दोबारा आंदोलन शुरु कर दिया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर आंदोलन स्थगित करवाया। समय पर योजना का निर्माण न होने पर खुद भी आंदोलनकारियों के साथ आंदोलन में बैठने का भरोसा दिलाया। इस दौरान ग्राम प्रधान दीप चंद्र, ललित कुमार, चंदन सिंह, महेंद्र राणा, केवलानंद, प्रेम सिंह, गोपाल कनवाल, जगदीश चंद्र, कैलाश राम, मोहन चंद्र, किसन राम, मोहन राम, हंसा दत्त पांडे आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!