🔳 विश्वविद्यालय से पहुंची पैनल की छह सदस्यीय विशेष टीम
🔳 निरीक्षण रिपोर्ट विश्वविद्यालय से भेजी जाएगी राजभवन
🔳 शैक्षणिक व्यवस्था, पुस्तकालय तथा स्थाई व अस्थाई संसाधनों पर तैयार हुई रिपोर्ट
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]]
कुमाऊं विश्वविद्यालय की विशेष पैनल टीम ने संबद्धता विस्तारण को शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। कई बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी जुटाई। टीम निरीक्षण आख्या विद्यालय को भेजेगी जहां से आख्या राजभवन को भेजी जाएगी जहां से स्वीकृति के बाद संबद्धता का विस्तार होगा।
बुधवार को पैनल टीम के अध्यक्ष व कुमाऊं विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के वरिष्ठ प्रो. डा. एलएम जोशी की अगुवाई में कला संकाय के अध्यक्ष प्रो. रजनीश पांडे, प्रो. जया तिवारी, प्रो. डीएस बिष्ट, प्रो. शिरीष मौर्य, प्रो. कल्पना अग्रहरि बेतालघाट स्थित खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय पहुंची। पैनल टीम ने महाविद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था, पुस्तकालय, कार्यालय, महाविद्यालय भवन तथा स्थाई व अस्थाई संसाधनों का जायजा लिया। टीम ने व्यवस्थाओं व उपलब्ध संसाधनों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार की। विभागीय टीम के अनुसार रिपोर्ट विश्वविद्यालय से राजभवन भेजी जाएगी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने विभागीय टीम से विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से भी चर्चा की। क्षेत्र की भौगौलिक परिस्थितियों की जानकारी दी। उम्मीद जताई की 2025-26 के सत्र में संबद्धता का विस्तार किया जाएगा। इस दौरान डा. जयति दीक्षित, डा. इप्सिता सिंह, डा. दीपक, डा. तरुण कुमार आर्या, डा. निर्मला, ममता पांडे, डा. फरजाना अजीम, ममता पांडे, सपना आर्या, मुकेश रावत, प्रेमा देवी, अनिल नाथ, ललित मोहन आदि मौजूद रहे।
