🔳 हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का पारायण
🔳 तमाम गांवों से पहुंचे सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद
🔳 क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
🔳 भजन मंडली ने दी शानदार भजनों की प्रस्तुति
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में कोसी नदी के तट पर स्थित सुप्रसिद्ध कर्कटेश्वर महादेव भैरव मंदिर में हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगे भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का पारायण हुआ। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों व भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय हो उठा। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
बुधवार को स्वामी विवेकानंद तपोस्थली के समीप कर्कटेश्वर महादेव भैरव मंदिर में प्रधान पुजारी ललित नैनवाल ने यजमानों से विधी विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। कथा व्यास भगवती प्रसाद जोशी ने श्रद्धालुओं से हमेशा सदमार्ग पर चलने का आह्वान किया। कहा की सत्य के मार्ग पर चलने वाले भक्तों का ईश्वर हमेशा ध्यान रखते हैं। कथा व्यास ने सनातन धर्म की रक्षा को भी आगे आने की अपील की। दोपहर में हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। सुनियाकोट, काकड़ीघाट, नौगांव, सुयालबाड़ी, सुयालखेत, जौरासी, नावली, सूरी गडस्यारी, बर्धो, आमबाडी समेत तमाम गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। देवाधिदेव महादेव व भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से कोसी घाटी गूंजायमान हो उठी। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान महंत भगवान गिरी, चंदन खत्री, वैशाली वर्मा, युधिष्ठिर खत्री, राजेंद्र वर्मा, जितेन्द्र गांधी, हरीश परिहार, जिला पंचायत सदस्य निशा कनवाल, दिलिप सिंह बोहरा, बिशन जंतवाल, राजेंद्र सिंह परिहार, तेज सिंह बिष्ट, गणेश फर्त्याल, गोपाल सिंह कनवाल, नरेंद्र मोहन छिमवाल, नवीन नेगी, मोहन फर्त्याल, तेज सिंह, नंदन सिंह, बालम जंतवाल, नारायण सिंह, नवीन नेगी, प्रदीप सिंह आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
