🔳 विकेंड पर पहाड़ घूमने निकले पर्यटकों ने झेली फजीहत
🔳 जगह जगह जाम लगने से रेंगते रहे वाहन
🔳 सुबह से शाम तक पुलिस कर्मियों ने बहाया पसीना
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर यातायात व्यवस्था चरमराने से सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंसने से आवाजाही करने वाले पर्यटक व राहगीर परेशान रहे। वाहनों का भारी दबाव बढ़ने से पुलिस कर्मी दिनभर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को पसीना बहाते रहे।
शनिवार को कुमाऊं की लाइफ लाइन यानि अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे जाम से हांफ गई। कैंची से खैरना व भवाली के बीच छोटे-बड़े वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार लगी रही। आवाजाही करने वाले यात्री व पर्यटक परेशान दिखे। वीकेंड पर हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात व्यवस्था चरमराती चली गई। पुलिस ने व्यवस्था में सुधार को पहाड़ से हल्द्वानी की ओर रवाना हुए मालवाहक वाहनों को भी खैरना में रोक दिया बावजूद हाईवे पर जगह जगह वाहनों की कतार लगी रही। पुलिस व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटी रही पर वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी होने से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंसे लोगों ने अव्यवस्था पर गहरी नाराजगी भी जताई। वाहन चालकों, यात्रियों व पर्यटकों ने जाम से निपटने को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई ताकी लोगों को राहत मिल सके।
