🔳 पशुपालन, मत्स्य पालन समेत कई महत्वपूर्ण योजनाएं की दी जानकारी
🔳 लोहाली गांव के पांच दर्जन किसानों ने किया सम्मेलन में प्रतिभाग
🔳 उन्नत खेती के जरिए आर्थिकी सुधारने के सीखे तौर तरीके
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]]]]]]]]

पंतनगर कृषक सम्मेलन से लौटे लोहाली गांव के किसानों ने सम्मेलन से मिली जानकारी ग्रामीणों से साझा की। उन्नत खेती के तौर तरीके समझाए। पशुपालन, मत्स्य पालन समेत कई महत्वपूर्ण योजनाएं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। लोहाली गांव से पांच दर्जन किसानों ने किसान सम्मेलन में प्रतिभाग किया।
पंतनगर कृषक सम्मेलन में प्रतिभाग कर लौटे विकासखंड बेतालघाट के लोहाली गांव के किसानों ने शनिवार को गांव के लोगों को पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, मशरुम उत्पादन व मत्स्य पालन आदि विषयों पर जानकारी दी। आर्थिकी सुधारने के तौर तरीके बताए। बताया की किसान सम्मेलन में आधुनिक व उन्नत तरीके से खेतीबाड़ी के तरीके समझाए गए। विभिन्न स्टालों के जरिए केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उम्मीद जताई की सम्मेलन से मिली जानकारी से गांव के किसान निश्चित रुप से लाभान्वित होंगे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि त्रिभुवन सिंह बिष्ट ने बताया की कृषक व कृषि विकास के लिए गांव में तीन क्लस्टर से जुड़े किसानों ने पंतनगर में हुए किसान सम्मेलन में प्रतिभाग कर कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई। इस दौरान पूरन सिंह बिष्ट, राधे सिंह, पूरन रावत, मदन मोहन सिंह, कमला भट्ट, तारा देवी, देवकी बिष्ट, हेमा दानी, पुष्पा जलाल, पूजा महरा, दीपा देवी, उमा दानी, बचुली देवी, उमा जलाल, प्रियंका बिष्ट, हेमा बिष्ट, बीना देवी, प्रीति भट्ट, बसंती भट्ट, सुमन देवी आदि मौजूद रहे।