🔳 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में लगा शिविर
🔳 शिविर में विद्यार्थियों ने भी की बढ़-चढ़कर भागीदारी
🔳 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के जवानों ने दिया प्रशिक्षण
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) तीन दिवसीय स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम के तहत आपदा से राहत व बचाव के तौर तरीके बताए गए। भूंकप के दौरान अहतिहात बरतने का आह्वान किया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
शुक्रवार को विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. संजीव कुमार अहलावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से एनडीएफ से मिलने वाली जानकारी गांव के लोगों से भी साझा करने की अपील की। 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के कमांडेंट सुदेश कुमार दराल के निर्देश पर निरीक्षक पंकज कुमार सिंह की अगुवाई में अपग्रेडेड स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम के तहत विद्यार्थियों को हृदयाघात होने पर सीपीआर देने, गला चौक होने पर उपाय, इंप्रोवाइज तरीके से स्ट्रेचर तैयार करना, फायर इमरजेंसी, बाढ़, भूंकप के दौरान राहत व बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एनडीआरएफ के जवानों ने विद्यार्थियों को विशेष प्रशिक्षण के तहत गांव के लोगों को भी जागरुक करने की अपील की। पंकज उपाध्याय, पवन सिंह, महेंद्र मेहता, दीपक जोशी, चेतन कन्याल, देवेंद्र बोहरा, रविन्द्र कुमार, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।