🔳 रजत जयंती कार्यक्रम के तहत हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
🔳 विजयी प्रतिभागियों को महाविद्यालय प्रबंधन ने किया सम्मानित
🔳 25 वर्ष की यात्रा में उपलब्धियों की दी गई जानकारी
🔳 चुनौतियों व विकास पर भी डाला गया प्रकाश
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
शहीद खेमचंद डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती पर हुई गायन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। गीतों के जरिए उत्तराखंड की संस्कृति को दर्शाया गया। महाविद्यालय प्रबंधन ने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
राज्य स्थापना के रजतोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के तहत चित्रकला, वाद-विवाद, नृत्य, निबंध प्रतियोगिताओं के क्रम में शुक्रवार को गायन प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने छात्र छात्राओं को राज्य स्थापना के रजत जयंती कार्यक्रमों में उत्साह से भाग लेने का आह्वान किया गया। कहा कि उत्तराखण्ड राज्य संघर्षों व आन्दोलनों के बाद गठित हुआ। 25 वर्ष की यात्रा में अनेक उपलब्धियां प्राप्त की हैं। भविष्य में भी बहुत कुछ पाने के लिए प्रयास करने होंगे। गायन प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर सरोजनी, बीए प्रथम सेमेस्टर के सुनील, बीए पंचम सेमेस्टर की पिंकी आर्या ने प्रतिभाग किया। निर्णायक की भूमिका ममता पांडे व डा. निर्मला रही। विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। वक्ताओं ने राज्य को युवा राज्य बताते हुए चुनौतियां तथा विकास की दिशा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डा. दीपक ने किया।
