🔳 बड़े बड़े गड्ढों से करीब चालीस घन मीटर खदान की पुष्टि
🔳 खदान प्रतिबंधित होने के बावजूद किया गया था खदान
🔳 प्रशासन की छापेमारी अभियान से मचा हड़कंप
🔳 राजस्व उपनिरीक्षक ने उच्चाधिकारियों को भेजी रिपोर्ट
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे रातीघाट क्षेत्र में शिप्रा नदी पर खदान कर बड़े बड़े गड्डे किए जाने के मामले में प्रशासन की टीम छापेमारी कर खदान क्षेत्र का निरीक्षण किया। नदी क्षेत्र में लगभग चालीस घन मीटर खदान की पुष्टि हुई। राजस्व उपनिरीक्षक रवि पांडे के अनुसार रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। खनन विभाग को भी रिपोर्ट दी गई है‌।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे रातीघाट क्षेत्र में शिप्रा नदी पर बेतरतीब खदान का मामला तूल पकड़ने के बाद श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन हरकत में आ गया है। शुक्रवार को राजस्व उपनिरीक्षक रवि पांडे ने मय टीम रातीघाट क्षेत्र में छापेमारी की। टीम ने शिप्रा नदी क्षेत्र में जगह जगह खदान कर बड़े बड़े गड्ढों का जायजा लिया। बगैर अनुमति बेतरतीब खदान की स्थिति देख प्रशासन की टीम भी सख्ते में आ गए। प्रशासन की एकाएक छापेमारी से रातीघाट क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। नदियों में खनन प्रतिबंधित होने के बावजूद बड़े पैमाने खदान से तमाम गंभीर सवाल भी खड़े हो गए हैं। राजस्व उपनिरीक्षक रवि पांडे के अनुसार निरीक्षण कर लिया गया है। लगभग चालीस घन मीटर खदान की पुष्टि हुई है। उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है‌। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।