🔳 परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी हुए सम्मानित
🔳 पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
🔳 शिक्षक अभिभावक संघ व विद्यालय प्रबंधन समिति की भी हुई बैठक
🔳 विद्यालयी विकास को कई अहम बिंदुओं पर भी हुई चर्चा
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में शिक्षक अभिभावक संघ व विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विद्यार्थियों के शैक्षिक उन्नति, विकास के साथ ही अभिभावकों के आवश्यक सुझाव पर चर्चा की गई। परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। विद्यार्थियों से अर्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर कमियों को सुधारते हुए वार्षिक परीक्षा में बेहतर परिणाम देने का आह्वान किया गया।
गुरुवार को विद्यालय परिसर में हुई बैठक का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. संजीव अहलावत ने किया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय में संचालित गतिविधियों की जानकारी अभिभावकों को दी। विद्यालय व विद्यार्थियों के विकास में भागीदारी का आह्वान अभिभावकों से किया। सौ से भी ज्यादा अभिभावों ने विषयवार शिक्षकों से अपने पाल्यों के संबंध में परीक्षा परिणाम की जानकारी ली। अभिभावक विद्यालय के शैक्षिक प्रबंधन से संतुष्ट नजर आए। विद्यालय में कार्यरत संस्कृत प्रवक्ता श्रीमती रेणु उपाध्याय शर्मा को उनके शोध विषय अथर्ववेदीय जीवन-दर्शन विषय पर इन्दिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की संस्कृत प्राध्यापक डा. श्वेता विश्नोई के निर्देशन पीएचडी पूर्ण करने पर बीते चार नवंबर को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में हुए दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से उपाधि प्रदान किए जाने पर एसएमसी अध्यक्ष तनुजा राणा व पीटीए अध्यक्ष नवीन जोशी ने सम्मानित किया। विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी बधाई दी। इस दौरान परीक्षा प्रभारी ओमप्रकाश, दीपक सिंह, पीएस रावत, ललित मोहन जोशी, ऐश्वर्या, वत्सला टोलिया, अजीत सिंह, शकील सिद्दीकी, दीपा बुद्धौड़ी, रमेश पांडे, भूपेंद्र कुमार, रत्नाकर शुक्ल, नीतू जोशी, विजय कुमार, धीरज, मोहन सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे।