🔳 मानकनुसार लोहे के पाइप लगाने की उठाई मांग
🔳 भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री ने भी जताई नाराजगी
🔳 गांव की उपेक्षा किए जाने का लगाया आरोप
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
समीपवर्ती टूनाकोट गांव के पेयजल योजना से लोहे के पाइप हटाकर प्लास्टिक के पाइप बिछाए जाने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। एसडीएम को ज्ञापन भेज प्लास्टिक के पाइप की जगह मानकनुसार लोहे के पाइप ही बिछाए जाने की मांग उठाई है।
ताड़ीखेत ब्लॉक के टूनाकोट गांव में पेयजल आपूर्ति को प्लास्टिक के पाइप बिछाए जाने पर ग्रामीणों का पारा चढ़ गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया की जल संस्थान उपभोक्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। लोहे के पाइप हटाकर प्लास्टिक के पाइप बिछा दिए गए हैं जिससे भविष्य में आपूर्ति प्रभावित होने का अंदेशा भी बढ़ गया है। भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री सुनील मेहरा ने प्लास्टिक के पाइपों के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति जताई है। आरोप लगाया की पहले ही आए दिन गांव में पेयजल संकट बना रहता है। समस्या के स्थाई समाधान के उलट जल संस्थान प्लास्टिक के पाइप बिछाकर इतिश्री कर रहा है। गांव के हरीश मेहरा, रमेश, निर्मल मेहरा, प्रियांशु, गोविंद, नवीन आदि ने तत्काल लोहे के पाइप बिछाए जाने की मांग उठाई है।
