🔳 हाईवे से सटे सिरसा गांव में रामलीला मंचन की धूम
🔳 कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
🔳 दूर दराज से पहुंचे ग्रामीणों ने बढ़ाया कलाकारों का उत्साह
🔳 सीता स्वयंवर में हास्य कलाकारों ने भी बांधा समां
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
रामगढ़ ब्लॉक के सिरसा गांव में रामलीला महोत्सव की धूम मची है। दूर दराज के क्षेत्रों से भी दर्शक कलाकारों के शानदार अभिनय का लुत्फ उठाने सिरसा गांव स्थित रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं। दर्शकों की बढ़ती संख्या से कलाकारों का उत्साह भी दोगुना बढ़ जा रहा है।
सिरसा गांव स्थित रामलीला मंचन में कलाकार शानदार अभिनय के दम पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दे रहे हैं। मंचन के तीसरे दिन सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। राम की पात्र कोमल जीना, लक्ष्मण भावना नेगी, भरत कुमकुम तिवाड़ी व शत्रुघ्न की पात्र दीपिका जीना ने दमदार अभिनय के दम पर खूब तालियां बटोरी। दशरथ के भुवन चुबडाल, परशुराम विक्की जीना, जनक प्रियांशु जीना ने भी शानदार अभिनय किया। रावण के पात्र ललित सिंह नेगी ने हम ही तो राजा सुभट कहलाते…………..ये चांद तारे लगाते पहरा…………। की दमदार प्रस्तुति से समां बांधा। हास्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियो से दर्शकों को खूब लोटपोट किया। सुदूर गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने कलाकरों की प्रस्तुति की सराहना की। रामलीला कमेटी अध्यक्ष नारायण सिंह जीना, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह जीना, सचिव राम सिंह, डायरेक्टर खीम सिंह, महेंद्र सिंह, डूंगर सिंह, दीवान सिंह जीना, राम सिंह, बालमुकुंद सिंह जीना, मनोज सिंह, जितेन्द्र सिंह, राम सिंह, कमलेश सिंह आदि पदाधिकारी व सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
