🔳 कांग्रेसियों की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर
🔳 प्रदेश के विकास में कांग्रेस के योगदान पर हुई चर्चा
🔳 बेतालघाट में हुई बैठक में कई बिंदुओं पर हुआ मंथन
🔳 भाजपा की जनविरोधी नितियों को जनता के सामने लाने का लिया संकल्प
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

बेतालघाट स्थित कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। उत्तराखंड के विकास में कांग्रेस का योगदान विषय पर विचार रखे। वक्ताओं ने कहा की जनविरोधी नितियो से त्रस्त प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।
कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक का शुभारंभ ब्लॉक अध्यक्ष शेखर दानी ने दीप प्रज्वलित कर किया। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर राज्य गठन की 25वीं वर्षगांठ पर पूरे प्रदेश में राज्य स्थापना पखवाड़ा मनाया जा रहा है। कहा की प्रदेश के विकास में कांग्रेस का अहम योगदान रहा है। प्रदेश में अवस्थापना सुविधाओं का विकास व उत्तराखंड के कोने-कोने में किए गए विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे जानकारी दी। वक्ताओं ने भी संगठन व पार्टी की मजबूती पर जोर दिया। कहा की प्रदेश के लोग भाजपा की जनविरोधी नितियों से त्रस्त है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना चुकी जनता अब भाजपा के झूठे वादों के फेर में नहीं फंसेगी। कार्यक्रम के दौरान शहीद खेमचंद्र डोर्बी महाविद्यालय के नवनिर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव नीरज कुमार, प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के सचिव पद की जिम्मेदारी मिलने पर महेंद्र कुमार आर्या व ब्लॉक अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाए जाने पर भागीरथ आर्या, वीरेंद्र भंडारी को क्षेत्र पंचायत सदस्य व लीला राम को कनिष्ठ उपप्रमुख पद पर निर्वाचित होने पर स्वागत किया गया। इस दौरान एससी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष नवीन चंद्र आर्या, कुंदन सिंह नेगी, पानी सिंह, भूपेंद्र बेलवाल, धाम सिंह बिष्ट, चंपा बोहरा, धना देवी, भागीरथी वर्मा, पुष्पा देवी, कांति देवी, विमला जलाल, प्रकाश चंद्र, ठाकुर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे‌।

error: Content is protected !!