🔳 आठवें दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन
🔳 विभागीय अनदेखी पर आंदोलनकारियों ने जताई नाराजगी
🔳 कांग्रेस समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने दिया समर्थन
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

बयेडी पंपिंग पेयजल योजना निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण आठवें दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे रहे। जिम्मेदारों के सुध न लेने पर आंदोलनकारियों ने गहरा रोष जताया। आरोप लगाया की अफसर जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहे हैं। नारेबाजी कर आमरण अनशन शुरु करने का ऐलान किया।
बयेडी पंपिंग पेयजल योजना के निर्माण को लेकर आंदोलनरत किसान संघर्ष समिति धूराफाट का आंदोलन सोमवार को आठवें दिन में प्रवेश कर गया। आठवें दिन कांग्रेस पार्टी व विभिन्न संगठनों से जुड़े कई पदाधिकारियों व सदस्यों ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा की सूदूर गांवों के लोग आंदोलन को विवश हैं पर जिम्मेदारों की कुंभकरणीय नींद नहीं टूट रही। किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने भी विभागीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। दो टूक चेतावनी दी की अब अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द आमरण अनशन शुरु कर दिया जाएगा। आठवें दिन क्रमिक अनशन पर आठ ग्रामीण बैठे। इस दौरान ग्राम प्रधान दीप चंद्र, इंदर लाल, लछी राम, जगदीश चंद्र, हंसा दत्त, पनी राम, बाली राम, कमलेश पांडे, ललित चंद्र आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!