🔳 नदी उत्सव कार्यक्रम के तहत चला विशेष स्वच्छता अभियान
🔳 शिप्रा नदी क्षेत्र में फैले कूड़े का किया गया निस्तारण
🔳 सुप्रसिद्ध कैंची क्षेत्र से पाडली क्षेत्र तक चला अभियान
🔳 अभियान के तहत पर्यटकों को भी किया गया जागरुक
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर नदी उत्सव कार्यक्रम के तहत पवित्र शिप्रा नदी क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नदी क्षेत्र में जगह जगह फैले कूड़े को इकठ्ठा कर निस्तारण किया गया। नदी को साफ स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया।
पवित्र उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम व जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश बैनी, बीडीओ भीमताल हर्षित गर्ग ने संयुक्त रुप से किया। कैंची क्षेत्र से पाडली तक करीब चार किलोमीटर दायरे में चले विशेष अभियान में विभागीय कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं व क्षेत्रवासियों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। नदी क्षेत्र में फैले कूड़े का निस्तारण किया गया। पर्यटकों को जागरुक कर नदी को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान लोगों को पवित्र नदी को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई गई। वक्ताओं ने कहा की पवित्र शिप्रा नदी को साफ सुथरा रखना हम सबका कर्तव्य है। समय समय पर स्वच्छता अभियान चलाए जाने का आह्वान किया गया। इस दौरान सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता राजेश कुमार, ग्राम विकास अधिकारी एलडी आर्या, ग्राम प्रधान पाडली चंद्र प्रकाश, क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश चंद्र, ग्राम प्रधान चौरसा किशोर ढैला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हंसा मेहरा, दीप चंद्र आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!