🔳 लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर हुई गोष्ठी
🔳 सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान
🔳 एकता दिवस के रुप में मनाई लौह पुरुष की 150वीं जयंती
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

श्री कैंची धाम तहसील परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर गोष्ठी हुई। जंयती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया गया। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने तहसील कर्मियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता व सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।
शुक्रवार को तहसील परिसर में हुई गोष्ठी में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा की सरदार पटेल ने एकजुट, सशक्त व समृद्ध भारत का सपना देखा जिसे उन्होंने अपनी दूरदष्टता से धरातल पर उतारा। कहा की लौह पुरुष के कार्यों से देश का नाम विश्व में आगे बड़ा। कहा की सरदार पटेल ने जिस एकता व अखंडता की नींव रखी उसे आगे बढ़ाना हम सबका कर्तव्य है। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भगवती भाकुनी ने तहसील कर्मियों से आमजन को बेहतर कार्यप्रणाली के साथ उपलब्ध सेवाओं का लाभ दिलाने का आह्वान किया। तहसील कर्मियों ने देश की अखंडता, सुरक्षा व राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक नरेश असवाल, ललित मोहन जैडा, अर्जुन सिंह, राजेंद्र गोस्वामी, रेनू जोशी, प्रकाश तिवारी, नरेंद्र सिंह दरमवाल, कुंदन आर्या, संजय आर्या आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!