🔳 गांवों की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
🔳 आसपास के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳 भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति से बांधा समां
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

बेलेश्वर महादेव कत्यूर घाटी तिपोला गांव स्थित प्राचीन जियारानी माता मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा। माता जियारानी के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। भजन मंडली ने शानदार प्रस्तुति से श्रदालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
तिपोला क्षेत्र में सुप्रसिद्ध जियारानी मंदिर में नौ देवी दुर्गा पूजन के साथ क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। धर्माचार्य हरीश जोशी, महेश जोशी व तारा दत्त जोशी ने विशेष मंत्रोच्चार के साथ यजमान कुशल सिंह बिष्ट व चंद्रशेखर सती से विधी विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। गांवों की सुख शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। दोपहर में हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के सुखोली, टूनाकोट, भुजान, मंडलकोट, विशालकोट, पातली, गरमपानी, खैरना समेत तमाम गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। माता जियारानी के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। भजन मंडली की शानदार प्रस्तुतियों से आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। देर शाम तक भजन कीर्तन दारी रहे। इस दौरान विजय सिंह, दीवान सिंह, नवीन सिंह, प्रियांशु, रोहित, राजेंद्र, सुनील मेहरा आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!