🔳 बीईओ कार्यालय में हुआ सम्मान समारोह
🔳 जिला व प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बेतालघाट के खिलाड़ीयों ने दिखाया दम
🔳 भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन का किया गया आह्वान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता की राज्य व जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेतालघाट की टीम के उपविजेता बनने पर खुशी व्यक्त की गई।
शुक्रवार को बीईओ कार्यालय में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ उपशिक्षा अधिकारी राशी बुधलाकोटी ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उपशिक्षा अधिकारी ने कहा की खिलाड़ियों ने जनपद व प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज व आश्रम पद्धति विद्यालय के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन का आह्वान किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली बेतालघाट की टीम के उपविजेता बनने पर खुशी व्यक्त की गई। टीम में शामिल दीपक कुमार व वीरेंद्र कुमार के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा की गई। इस दौरान ब्लॉक खेल समन्वयक केडी सिंह, सत्येंद्र बेरी, अनिल कुमार, विवेक कुमार, रवि कुमार, राजकुमार भंडारी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!