🔳 पांच वर्ष पूर्व बह चुका है पुल को जोड़ने वाला मार्ग
🔳 जिम्मेदारों की उपेक्षा का खामियाजा भुगत रहे हजारों परिवार
🔳 सेतू की बदहाली उपेक्षा की हकीकत कर रही बयां
🔳 अनदेखी से चढ़ने लगा है गांवों के लोगों का पारा
🔳 ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के तल्ली सेठी ग्राम पंचायत के तमाम गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण झूला पुल की अनदेखी से पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। पुल को जोड़ने वाले रास्ते के पांच वर्ष पूर्व कोसी नदी के उफान में बह जाने से बरसात में पुल पर आवाजाही ठप हो जाती है पर जिम्मेदार अनदेखी पर आमादा है। पुल के पिलर व तारों पर जमी घास उपेक्षा की हकीकत बंया कर रही है।
केंद्र व राज्य सरकार गांवों के विकास व मूलभूत जरुरतें उपलब्ध कराने को खूब बजट उपलब्ध करा रही है पर धरातल में जिम्मेदारों की अनदेखी गांवों के लोगों पर भारी पड़ रही है। तल्ली सेठी गांव के लदासी, बिसमौली, गजार,पनवाद्योखन समेत तमाम गांवों को जोड़ने के लिए कोसी नदी पर बने पैदल सेतू की हालत गांवों की उपेक्षा की हकीकत बयां कर रही है। पुल पर आवाजाही करने को बना रास्ता तक पांच वर्ष पूर्व नदी के तेज बहाव में बह चुका है पर आज तक सुध नहीं ली जा सकी है। बरसात में नदी का बहाव तेज होने से झूला पूल होने के बावजूद आवाजाही ठप हो जाती है। तमाम गांवों के करीब एक हजार से भी ज्यादा परिवार सेतू तक नहीं पहुंच पाते। किसानों व स्कूली बच्चों को भी जिम्मेदारों की अनदेखी का खामियाजा भुगतना पड़ता है। ग्राम प्रधान प्रताप कुमार के अनुसार महत्वपूर्ण सेतू तक पहुंचने वाले रास्ते के निर्माण व सेतू की स्थिति में सुधार को कई बार आवाज उठाए जाने की बावजूद लगातार अनदेखी की जा रही है। ग्राम प्रधान ने उपेक्षा किए जाने पर गहरा रोष भी जताया है। आरोप लगाया की भारी भरकम बजट से तैयार पुल का बरसात में कोई लाभ नहीं मिल पाता। महत्वपूर्ण सेतू महज शोपीस बन जाता है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि जल्द रास्ते के निर्माण के साथ ही पुल को दुरुस्त नहीं किया गया तो फिर श्री कैंची धाम तहसील मुख्यालय में धरना दूने को विवश होना पड़ेगा। स्थानीय गोपाल गिरी, दीवान गिरी, तील नाथ, धर्मेंद्र नाथ आदि ने भी लगातार की जा रही उपेक्षा पर गहरी नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने भी व्यवस्था दुरुस्त किए जाने पर जोर दिया है।

error: Content is protected !!