🔳 पर्यटकों व श्रद्धालुओं के उमड़ने से बढ़ा वाहनों का दबाव
🔳 भवाली से शटल सेवा के जरिए कैंची धाम पहुंचे श्रद्धालु
🔳 जगह जगह हाईवे की बदहाली भी बनी जाम का बड़ा कारण
🔳 यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में डटे रहे पुलिसकर्मी
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर जाम से निजात दिलाने को पुलिस कर्मी दिनभर पसीना बहाते रहे बावजूद वाहनों का सैलाब उमड़ने से वाहनों की कतार लगी रही। कई किलोमीटर तक पर्यटकों व यात्रियों के वाहन हाईवे पर रेंगते रहे। शाम तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम की समस्या पर काबू पाने को खैरना क्षेत्र में मालवाहक वाहनों को भी रोका गया।
रविवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। सुप्रसिद्ध कैंची क्षेत्र में पुलिस की विशेष रणनीति कारगर रही हालांकि दोनों और छोटे बड़े वाहनों की कतार लगी रही। पुलिस टीम ने एक एक कर वाहनों को आगे बढ़ाया। पर्यटकों व श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने से हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। भवाली क्षेत्र से श्रद्धालुओं को शटल सेवा की मदद से कैंची धाम की ओर भेजा गया। गरमपानी से कैंची की ओर जगह जगह वाहन जाम में फंसे रहे। शाम तक हाईवे पर वाहनों की कतार लगी रही। जाम से निपटने को नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर खैरना क्षेत्र में पहाड़ से हल्द्वानी की ओर जा रहे मालवाहक वाहनों को भी रोका गया पर छोटे वाहनों की बढ़ती संख्या से जाम की स्थिति बन गई। कैंची, खैरना, निगलाट आदि तमाम स्थानों पर पुलिस कर्मी यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे रहे। हाईवे की खस्ताहालत से भी जगह जगह जाम की स्थिति बनी रही।




