🔳 विकेंड पर वाहनों का दबाव बढ़ने से लगी वाहनों की कतार
🔳 पहाड़ घूमने निकले पर्यटकों ने झेली फजीहत
🔳 नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर पुलिस ने रोक मालवाहक वाहन
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर यातायात व्यवस्था चरमराने से सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंसने से आवाजाही करने वाले पर्यटक व राहगीर परेशान रहे। नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर खैरना क्षेत्र में पुलिस ने मालवाहक वाहनों को भी रोके रखा बावजूद जगह जगह जाम की स्थिति बनी रही। जाम की समस्या से निजात ना दिलाए जाने पर वाहन चालकों ने नाराजगी भी जताई।
शनिवार को कुमाऊं की लाइफ लाइन यानि अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे जाम से हांफ गई। कैंची से खैरना व भवाली के बीच छोटे-बड़े वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार लगी रही। आवाजाही करने वाले यात्री व पर्यटक परेशान दिखे। वीकेंड पर हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात व्यवस्था चरमराती चली गई। पुलिस ने व्यवस्था में सुधार को पहाड़ से हल्द्वानी की ओर रवाना हुए मालवाहक वाहनों को घंटों खैरना में रोक दिया बावजूद कैंची क्षेत्र में वाहनों की कतार लगी रही। पुलिस व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटी रही पर वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी होने से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंसे लोगों ने अव्यवस्था पर गहरी नाराजगी भी जताई। वाहन चालकों, यात्रियों व पर्यटकों ने जाम से निपटने को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई ताकी लोगों को राहत मिल सके।

error: Content is protected !!