🔳 तहसील प्रशासन की एकाएक हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप
🔳 हाईवे पर सुरक्षित यातायात को लगे प्रबंध को लिया था चपेट में
🔳 हाईवे तक डाले गए फर्श को भी तुड़वाया
🔳 तीखी नजर समाचार पोर्टल ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सुरक्षित यातायात के प्रबंध अतिक्रमणकारियों के निशाने पर आने संबधी समाचार प्रकाशित होने के बाद श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। एसडीएम के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने निगलाट क्षेत्र में सुरक्षित यातायात को लगाए गए प्रबंध को अतिक्रमण मुक्त कर दिया। एसडीएम मोनिका के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा। अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हाईवे पर सुरक्षित यातायात को करोड़ों रुपये के बजट से क्रश बैरियर व लोहे के रेडियमयुक्त पाइप स्थापित किए गए। सुरक्षात्मक कार्यों से वाहन चालकों को रात के समय आवाजाही में काफि राहत भी मिली पर सुरक्षात्मक कार्य अतिक्रमणकारियों के निशाने पर आ गए। कैंची, निगलाट व आसपास के क्षेत्रों में निर्माण कार्य की बाढ़ से सुरक्षात्मक कार्य भी दफन होने लगे हैं। कई जगह भारी भरकम लागत के क्रश बैरियर गायब हो चुके हैं तो कई जगह उखाड़े गए क्रश बैरियर झाड़ियों में फेंके हुए हैं। वहीं रात के समय आवाजाही के लिए सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाने वाले रेडियमयुक्त लोहे के पाइप तक अतिक्रमण की जद में आ चुके हैं। अतिक्रमणकारियों के बुलंद हौसले एनएच प्रशासन भी पस्त है। अफसरों की अनदेखी से हाईवे पर आवाजाही करने वाले लोगों की जिंदगी से खुला खिलवाड़ तो हो ही रहा है वहीं सरकारी संपत्ति को भी तहस नहस कर बजट को बर्बाद किया जा रहा है। शुक्रवार को तीखी नजर समाचार पोर्टल में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए कैंची धाम तहसील प्रशासन की टीम ने राजस्व उपनिरीक्षक मोहम्मद शकील की अगुवाई में निगलाट क्षेत्र में अभियान चलाकर सुरक्षात्मक कार्य को अतिक्रमण से मुक्त कराया। विभागीय टीम ने हाईवे तक डाले गए फर्श को भी तुड़वा दिया। चेताया की दोबारा अतिक्रमण पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। एनएच विभाग से भी संपर्क साध अतिक्रमण हटाने को निर्देशित किया। उपजिलाधिकारी मोनिका के अनुसार अतिक्रमणकारियों को बख्सा नहीं जाएगा।

error: Content is protected !!