🔳 मोटर मार्ग निर्माण न होने से खड़ी हो रही तमाम परेशानियां
🔳 बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर डोली के सहारे पहुंचाया गया अस्पताल
🔳 सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों में गहरी नाराजगी
🔳 ग्राम प्रधान ने दी आंदोलन की दो टूक चेतावनी
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे ताड़ीखेत ब्लॉक के सुनियाकोट गांव के ग्रामीण सड़क सुविधा उपलब्ध न होने से तमाम परेशानियों का सामना करने को मजबूर हैं। बीती रात बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने बुजुर्ग को डोली के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचाना जहां से फिर उन्हें निजी वाहन से सीएचसी गरमपानी ले जाया गया। गांव के लोगों ने सड़क सुविधा उपलब्ध न होने पर गहरी नाराजगी जताई।
हाईवे से सटे ताड़ीखेत ब्लॉक के ग्रामीण लंबे समय से गांव को मोटर मार्ग से जोड़ने की मांग उठा रहे हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही। भारी-भरकम बजट खर्च हो जाने के बावजूद गांव तक सड़क न पहुंचने से ग्रामीणों में गहरा रोष भी व्याप्त है। सड़क निर्माण न होने से गांव के लोगों को तमाम परेशानियों से भी जूझना पड़ रहा है। बीते रोज गांव के बुजुर्ग नारायण सिंह की तबीयत बिगड़ गई। सड़क का अभाव होने से ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह परिहार, पूरन सिंह, शिव सिंह, कैलाश सिंह, हीरा सिंह, हरीश मेहरा, चंदन सिंह समेत कई ग्रामीणों ने बुजुर्ग नारायण सिंह को डोली की मदद से करीब एक किमी की पैदल दूरी तय कर जंगलों के रास्ते बामुश्किल काकड़ीघाट द्वारसों मोटर मार्ग तक पहुंचाया। जहां से बुजुर्ग को फिर निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी ले जाकर भर्ती किया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने मोटर मार्ग न होने से आए दिन खड़ी हो रही परेशानियों पर गहरी नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि लगातार गांव की अपेक्षा की जा रही है। ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह परिहार ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि जल्द मोटर मार्ग अस्तित्व में नहीं आया तो फिर गांव के लोगों को साथ देकर अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर धरना दिया जाएगा।

error: Content is protected !!