🔳 बाजार में मची अफरातफरी, लोगों ने भागकर बचाई जान
🔳 गौवंशीय पशुओं के दौड़ने से वाहनों की भी थमी रफ्तार
🔳 क्षेत्रवासियों ने उठाई पशुओं को गौसदन भेजने की उठाई मांग
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
दीपावली पर्व पर खैरना बाजार क्षेत्र में भीड़भाड़ के बीच एकाएक गौवंशीय पशुओं के दौड़ने से हड़कंप मच गया। लोगों ने बामुश्किल इधर उधर भागकर जान बचाई। गनीमत रही की कोई बाजार में दौड़ रहे गौवंशीय पशुओं के चपेट में नही आया और बड़ी अनहोनी टल गई। लगातार बढ़ रहे खतरे से दहशत में आए लोगों ने पशुओं को गौसदन भेजने की मांग उठाई है।
सोमवार को आसपास के गांवों से लोग खरीददारी को खैरना बाजार पहुंचे। बाजार में भी दुकानें सजी रही। शाम के समय एकाएक बाजार में घूम रहे चार गौवंशीय पशु बाजार में आक्रोशित होकर दौड़ने लगे। गौवंशीय पशुओं के दौड़ने से बाजार में अफरातफरी मच गई। खरीददारी को बाजार पहुंचे लोगों व स्थानीय व्यापारियों ने बामुश्किल जान बचाई। हाईवे पर गौवंशीय पशुओं के दौड़ने से यातायात भी प्रभावित हो गया। बाजार क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गौवंशीय पशुओं की संख्या से स्थानीय लोग दहशत में हैं। व्यापारियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने बेसहारा गौवंशीय पशुओं को गौसदन भेजने की मांग उठाई है।




