🔳 दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति में हुई कार्यक्रम
🔳 दीपावली पर बोनस मिलने से खिल उठे पशुपालकों के चेहरे
🔳 सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का किया आह्वान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति हऊली ने दीपावली पर्व पर दुग्ध उत्पादकों को दस वर्ष का बोनस वितरित किया। मुख्य अतिथि विधायक रानीखेत डा. प्रमोद नैनवाल ने दुग्ध उत्पादकों को बोनस वितरित कर पशुपालकों से राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
सोमवार को बोनस वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वक्ताओं ने कहा की 117 उत्पादकों को बोनस वितरित किया जा रहा है। मुख्य अतिथि ने दुग्ध उत्पादक बचे सिंह को प्रथम पुरस्कार के रुप में साढ़े चार हजार रुपये बोनस प्रदान किया जबकि दूसरा पुरुस्कार सीता देवी को 3586 तथा भूपाल सिंह को 3536 रुपये बतौर बोनस तीसरा पुरुस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि ने कहा की पशुपालकों की आय में बढ़ोतरी को राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की है। कार्यक्रम का संचालन कैलाश सिंह नेगी ने किया। इस दौरान क्षेत्र परिवेक्षक हरीश सिंह मेहरा, सचिव जीवन सिंह रावत, अध्यक्ष जगत राम समेत कई विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!