🔳 पटाखा बाजार के व्यापारियों को भुगतना पड़ा खामियाजा
🔳 खैरना में ही पटाखे उपलब्ध होने से पटाखा बाजार तक नहीं पहुंचे खरीददार
🔳 समुचित बिक्री न होने से पटाखा कारोबारी हुए मायूस
🔳 औने-पौने दामों में पटाखों की बिक्री करना बनी मजबूरी
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में जगह जगह पटाखों की बिक्री से श्री कैंची धाम तहसील मुख्यालय के समीप पार्किंग में लगे पटाखा बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। खरीददारों को खैरना में ही पटाखे उपलब्ध हो जाने से वह पटाखा बाजार तक ही नहीं पहुंच पाए जिस कारण पटाखा बाजार में दुकान लगाने वाले व्यापारी मायूस हो गए। खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ने पर व्यापारियों ने गहरी नाराजगी जताते।
श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन ने प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी तहसील के नजदीक स्थित पार्किंग में पटाखा बाजार चिह्नित किया। बकायदा पटाखा बाजार लगाने वाले व्यापारियों के लाइसेंस भी तैयार किए गए। लाइसेंस धारक व्यापारियों ने पार्किंग में दुकानें भी लगाई बावजूद नियमों की धज्जियां उड़ाकर खैरना क्षेत्र में जगह जगह पटाखों की बिक्री की गई। खैरना क्षेत्र में पटाखा बिक्री होने से पार्किंग में लगे पटाख़ा बाजार के व्यापारियों का व्यवसाय खासा प्रभावित हुआ। पटाखा बिक्री से जुड़े व्यापारियों ने खैरना क्षेत्र में नियमों के उल्ट पटाखा बिक्री होने से गहरी नाराजगी जताई। आरोप लगाया की अपनी अपनी दुकानें छोड़कर पटाखा बाजार में दुकानें लगाई पर बाजार क्षेत्र में मनमाने ढंग से दुकानों में बिक्री की गई जिससे पटाखा बाजार में बिक्री प्रभावित हुई। दो टूक कहा की अगली बार से पटाखा बाजार का विरोध किया जाएगा। सवाल उठाया की जब नियमों का पालन ही नहीं करवाया जा रहा था ऐसे पटाखा बाजार का क्या लाभ।उपजिलाधिकारी मोनिका के अनुसार पटाखा बाजार से बाहर दुकानों में पटाखें बेचने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।




