🔳 महिला व्यवसायियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी

🔳 संगठनात्मक मजबूती व क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान
🔳 जल्द ही अन्य बाजार क्षेत्रों में भी महिला ईकाईयों का होगा गठन
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने संगठनात्मक मजबूती को एक के बाद एक कई ईकाईयों के गठन के बाद अब खैरना बाजार क्षेत्र में महिला ईकाई की कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। संगठन अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को मिलजुलकर कार्य करने की अपील की।
गुरुवार को प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल खैरना की महिला ईकाई अध्यक्ष राधा गोस्वामी ने कार्यकारिणी का विस्तार कर महिला व्यापारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन अध्यक्ष ने प्रेमा नेगी को महामंत्री, रुचि कनवाल को कोषाध्यक्ष तथा भावना नेगी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती व क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया गया। महिला ईकाई अध्यक्ष राधा गोस्वामी ने बताया की जल्द अन्य बाजार क्षेत्रों में भी महिला ईकाईयों का गठन किया जाएगा। बाजार क्षेत्र में बरसाती नाली की कवरिंग, साफ सफाई व्यवस्था समेत अन्य समस्याओं के समाधान को संघर्ष किया जाएगा। महिला ईकाई की कार्यकारिणी विस्तार पर संगठन के संयोजक डा. धर्म प्रकाश यादव, प्रदेश संगठन मंत्री विरेन्द्र गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट, रानीखेत जिला प्रभारी कृपाल राम, गजेंद्र सिंह नेगी, मनीष तिवारी, सुनील मेहरा, कुलदीप सिंह खनायत, आंनद सिंह नेगी, कुबेर सिंह जीना समेत कई व्यापारियों ने खुशी व्यक्त की है।

error: Content is protected !!