🔳 ग्रामीणों ने मुख्य चिकित्साधिकारी को भेजा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन
🔳 कई गंभीर आरोप लगा खोला मोर्चा
🔳 सीएचओ के व्यवहार से दुखी होकर मरीज दूर दराज जाने को मजबूर
🔳 दूसरे कर्मचारी की तैनाती की उठाई पुरजोर मांग
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तैनात सीएचओ के गंभीर आरोपों के बाद पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने भी सीएचओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुख्य चिकित्साधिकारी को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भेजकर सीएचओ पर गंभीर आरोप लगा उसकी जगह दूसरे कर्मचारी की तैनाती की मांग उठाई है।
लोहाली गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरीश पंत को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भेजकर कहा है की केंद्र में तैनात सीएचओ अधिकांश डूयूटी से नदारद रहती है तथा लोगों से अपमानजनक व्यवहार करती है। डूयूटी में उपस्थित रहने का आग्रह करने पर वह असभ्य व अभद्रतापूर्ण व्यवहार करती है। केंद्र पहुंचने वाले किसी भी मरीज से शिष्टता से बात नहीं करती।आरोप लगाया है की सीएचओ मान मर्यादा व शिष्टाचार की सभी सीमाएं लांघ जाती है। बताया की सीएचओ के व्यवहार से दुखी होकर मरीज दूरदराज जाकर उपचार कराने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने सीएचओ की जगह दूसरी कर्मचारी की तैनाती की मांग उठाई है। ज्ञापन में ग्राम प्रधान निर्मला बिष्ट, कुंवर सिंह, खीम सिंह, दीवान सिंह, विरेन्द्र सिंह, गोपाल सिंह, हिम्मत सिंह, हेमा देवी, कांति देवी, देवकी देवी, चंदन सिंह, सुरेन्द्र सिंह, जीवन सिंह, भगवत सिंह, कमला, गंगा, नीमा, कविता, मंजू, हीरा, रेनू समेत कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।




