🔳 जगह जगह गड्ढों में हिचकोले खाकर लोग कर रहे आवाजाही
🔳 सीएम के सड़कों को गड्ढे मुक्त करने का भी नहीं दिख रहा असर
🔳 हाईवे की बदहाली से आवाजाही करने वाले लोग परेशान
🔳 खतरनाक हुई आवाजाही, जाम व दुर्घटना का खतरा भी हुआ दोगुना
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

दीपावली महापर्व पर छुट्टियों में पर्वतीय क्षेत्रों को रवाना होने वाले लोग अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर हिचकोलों के साथ आवाजाही करने को मजबूर हैं। हाईवे की बदहाली से जाम की स्थिति भी बन जा रही बावजूद सुध नहीं ली जा रही। जगह जगह हाईवे की खस्ताहालत से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे की हालत में सुधार को समय समय पर भारी भरकम बजट खर्च किया जाता है। पहले खैरना से क्वारब तक चौड़ीकरण के नाम पर मोटा बजट बहाया जा चुका है फिर मरम्मत के नाम पर तीस करोड़ रुपये का बजट खर्च हो जाने के बावजूद हाईवे पर आवाजाही बेहद ख़तरनाक बनी हुई है। जगह जगह खस्ताहाल हाईवे से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है जबकि गड्ढे भी मुसीबत का सबब बन चुके हैं ऐसे में दीपावली महापर्व पर पर्वतीय क्षेत्रों को आवाजाही करने वाले जिम्मेदारों की अनदेखी का खामियाजा भुगतने को मजबूर हो चुके हैं। त्यौहारी सीजन में हाईवे पर वाहनों का दबाव भी बढ़ जाता है पर व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है। हाईवे से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, थल, मुनस्यारी, धारचूला समेत तमाम क्षेत्रों को आवाजाही करने वाले यात्री व पर्यटक में भी महत्वपूर्ण हाईवे की बदहाली से नाराज हैं। हाईवे की हालत में सुधार को लेकर आवाज बुलंद कर रहे प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल व क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति पदाधिकारियों ने भी सुध न लिए जाने पर रोष जताया है। श्री कैंची धाम तहसील की एसडीएम मोनिका के अनुसार हाईवे को तत्काल दुरुस्त किए जाने को एनएच के अधिशासी अभियंता को पत्राचार कर दिया गया है। जाम की समस्या न हो इसके लिए पुलिस को निर्देशित किया जाएगा।

error: Content is protected !!