🔳 गरमपानी की रामलीला में बेटियां निभा रही महत्वपूर्ण भूमिका
🔳 शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को कर रही मंत्रमुग्ध
🔳 अभिनय के दौरान कंठस्थ है सभी लाइनें
🔳 दमदार अभिनय के दम पर बटोर रही तालियां
🔳 हनुमान ने जला डाली अहंकारी रावण की लंका
*[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]*
गरमपानी की सुप्रसिद्ध रामलीला में बेटियां कई महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। बेटियों के शानदार अभिनय को खूब सराहना भी मिल रही है। राम, लक्ष्मण, सीता, भरत की भूमिका में बेटियां शानदार अभिनय कर खूब तालियां बटोर रही है।
गरमपानी की ऐतिहासिक रामलीला मंचन में क्षेत्र की बेटियां अहम भागीदारी निभा रही हैं। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की प्रदेश वरीयता सूची में जगह बनाने वाली पीहू राम, सिद्वी गौणी लक्ष्मण, भूमिका जलाल सीता तथा वर्तिका जलाल भरत की भूमिका में दमदार अभिनय कर खूब तालियां बटोर रही है। ग्राम प्रधान बारगल गीता पाठक सुनैना व शबरी जबकि शिक्षिका मीनू साह कौशल्या की भूमिका अदा कर रही है। वन स्त्री की भूमिका में भाविका पाठक व मिताली ने भी शानदार अभिनय कर खूब तालियां बटोरी। रामलीला के मंच पर बेटियों के अभिनय को खूब सराहना भी मिल रही है। पढ़ाई के साथ साथ मंच पर प्रस्तुति दे रही बेटियों के उत्साहवर्धन को दूरदराज के गांवों से भी दर्शक रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं। रामलीला कमेटी सदस्यों के अनुसार मंचन से पूर्व तालिम में भी बेटियों ने समय पर बढ़-चढ़कर भागीदारी की यही नहीं नए कलाकारों को भी अभिनय की कई बारिकी सिखाने में बेटियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हनुमान ने जला डाली अहंकारी रावण की लंका
गरमपानी की रामलीला में अशोक वाटिका, अक्षय कुमार वध तथा लंका दहन का सुंदर मंचन किया गया। कलाकारों ने शानदार अभिनय की प्रस्तुति दे खूब तालियां बटोरी। लंका दहन व अशोक वाटिका के दृश्य को दर्शकों ने खूब सराहा। वीर हनुमान के अशोक वाटिका को तहस नहस करने, मेघनाद के हनुमान को बंदी बनाकर पिता लंकेश के दरबार में ले जाने व वीर हनुमान की पूंछ में आग लगा दी गई। वीर हनुमान ने अहंकारी रावण की सोने की लंका को देखते ही देखते खाक कर डाला। कलाकारों के शानदार अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। दूर दराज के गांवों से भी सैकड़ों की संख्या में लोग रामलीला मैदान पहुंचे। रामलीला कमेटी सदस्यों ने उत्साहवर्धन के लिए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।




