🔳 खैरना व कैंची ट्रांजिट बूथ पर 358 बच्चों को पिलाई गई दवाई
🔳 कोसी घाटी में 2027 नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की
🔳 बेतालघाट ब्लॉक के अलग अलग गांवों में बनाए गए 57 बूथ
🔳 सोमवार व मंगलवार को घर घर चलेगा अभियान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक में पल्स पोलियों अभियान के तहत विभिन्न गांवों में बनाए गए 57 बूथों पर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर बनाए गए दो ट्रांजिट बूथों पर भी नौनिहालों ने दो बूंद जिंदगी की पी। अगले दो दिन डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा।
रविवार को ब्लॉक के नोडल अधिकारी डा. सतीश सतीश पंत ने सीएचसी गरमपानी में नौनिहाल को पोलियों ड्राप पिलाकर अभियान का श्रीगणेश किया। नोडल अधिकारी ने अभिभावकों व क्षेत्रवासियों से अभियान को सफल बनाने को बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया। पोलियों से संबंधित कई अहम जानकारियां भी दी। बताया की सोमवार व मंगलवार को घर घर जाकर बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान में शत-प्रतिशत भागीदारी के निर्देश भी दिए। ब्लॉक के अलग अलग गांवों में बने बूथों पर लक्ष्य के सापेक्ष 2027 बच्चों को जिंदगी की दो बूंद पिलाई गई। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना व कैंची क्षेत्र में बनाए गए बूथों पर 358 नौनिहालों को दवा पिलाई गई। डा. योगेश कुमार, डा. दीपक सती, ब्लॉक प्रोगाम मैनेजर बीएम पाठक, विनोद जोशी, गिरीश पांडे, सूरज मेहता, विजय पाल सिंह आदि ने गांवों में बने बूथों का निरीक्षण किया।




