🔳 पति की दिर्घायु को सुहागिनों ने दिनभर रखा निर्जल व्रत
🔳 कोसी नदी तट पर पूजा अर्चना करने वाले दंपतियों का लगा तांता
🔳 मंदिरों में भी भजन कीर्तनों से माहौल हुआ भक्तिमय
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

कोसी घाटी में करवाचौथ पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुहागिनों ने पति की दिर्घायु को दिनभर निर्जल व्रत रखा। शाम को विशेष पूजा अर्चना के बाद पति के हाथों जल पीकर व्रत तोड़ा। मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना हुई। मिष्ठान भी वितरित किया गया।
शुक्रवार को महिलाओं ने पति की दिर्घायु व सुख समृद्धि को करवाचौथ व्रत रखा। कोसी घाटी के तमाम गांवों में पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। शाम को सुहागिनों ने विशेष स्थलों पर जाकर विशेष पूजा अर्चना की। अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद की सीमा पर रानीखेत पुल पर पूजा अर्चना करने वाले दंपतियों की भीड़ जुटी। कई सुहागिनों ने पति के दूर दराज होने पर मोबाइल के जरिए पति के दर्शन कर रश्म निभाई। पूजा अर्चना के बाद पतियों ने पत्नियों को उपहार भी भेंट किए।

error: Content is protected !!