🔳 लंबे समय से बंद पड़ी नाली से गंदगी निकाल किया गया निस्तारण
🔳 बाजार में व्यवस्था चाक होने पर व्यापारियों ने ली राहत की सांस
🔳 जिला पंचायत सदस्य का किया आभार व्यक्त
🔳 प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने उठाई थी मांग
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित बाजार क्षेत्र में जिला पंचायत ने विशेष अभियान चलाकर कूड़ा निस्तारण किया। पर्यावरण मित्रों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाजार क्षेत्र में जगह जगह बंद पड़ी बरसाती नाली से भी गंदगी निकालकर कूड़ा वाहन के जरिए निस्तारण किया। विशेष अभियान चलवाए जाने पर व्यापारियों ने जिला पंचायत सदस्य तरुण शर्मा का आभार व्यक्त किया है।
बेतालघाट बाजार क्षेत्र में बनी बरसाती नाली के लंबे समय से बंद पड़े होने तथा हल्की सी बारिश में भी जलभराव की समस्या पैदा होने से स्थानीय लोग परेशानी का सामना करने को मजबूर हो चुके थे। बाजार में जलभराव की समस्या से दुकानदार व स्कूली बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल भंडारी ने समस्या के समाधान को जिला पंचायत सदस्य तरुण शर्मा से वार्ता की। जनहित में ठोस कदम उठाए जाने की मांग भी उठाई। जिंप सदस्य तरुण शर्मा ने भी मामले को गंभीरता से ले जिला पंचायत के अधिकारियों से संपर्क साध व्यवस्था में सुधार को कहा। शुक्रवार को कूड़ा वाहन संग पहुंचे पर्यावरण मित्रों की टीम ने बाजार क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। जगह जगह कूड़ा एकत्र करने के साथ ही बाजार में लंबे समय से बंद पड़ी बरसाती नाली से भी गंदगी निकाल नाली खोली गई। दिनभर चले अभियान में पूरे बाजार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की गई। सफाई व्यवस्था चाक चौबंद होने पर व्यापारियों ने जिला पंचायत व जिंप सदस्य का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!