🔳 जंगली जानवरों ने बड़े पैमाने पर रौद डाली फसल
🔳 खेतों की हालत देख किसानों के निकले आंसू
🔳 उपज बर्बाद होने से धरतीपुत्रों को पहुंचा भारी नुकसान
🔳 क्षेत्रवासियों ने किसानों को मुआवजा दिए जाने की उठाई मांग
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे सुनियाकोट गांव में जंगली सूअरों के झुंड ने धान की फसल को रौंद किसानों को भारी नुकसान पहुंचा दिया है। खेतों में लहलहा रही फसल से धरतीपुत्र काफि खुश थे पर फसल के बर्बाद हो जाने से गांव में मायूसी पसर गई है। क्षेत्रवासियों ने किसानों को क्षति का उचित मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है।
हाईवे से सटे सुनियाकोट गांव में इस वर्ष धान की बंपर पैदावार हुई। खेतों में हाड़तोड़ मेहनत के बाद अब किसान बेहतर मुनाफे की उम्मीद कर रही थे की बीते रोज जंगली सूअरों के झुंड ने खेतों की ओर रुख कर बड़े पैमाने पर धान की फसल को बर्बाद कर डाला। सुबह जब किसान खेतों में पहुंचे तो फसल की हालत देख किसानों की आंखें भर आईं। हाड़तोड़ मेहनत के बाद जंगली जानवरों के आंतक से फसल के चौपट हो जाने से किसान मायूस हो गए हैं। ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह परिहार के अनुसार जंगली सूअरों ने खेतों में खड़ी धान की फसल को पूर्णतः बर्बाद कर डाला है जिससे किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय देव सिंह, चंदन सिंह, पूरन सिंह, कैलाश सिंह, हीरा सिंह, नारायण सिंह, गोपाल सिंह, हेमा देवी, कमला देवी, आशा देवी, शांति देवी आदि ने नुकसान का उचित मुआवजा उपलब्ध कराने तथा जंगली जानवरों से चौपट हो रही खेती को बचाने को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है।




