🔳 कानूनी नियमों की भी दी गई विस्तार से जानकारी
🔳 किसी भी परेशानी में हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क साधने का किया आह्वान
🔳 गरमपानी खैरना बाजार में आपरेशन रोमियो के तहत किया निरीक्षण
🔳 शांति व्यवस्था से खिलवाड़ पर कार्रवाई की चेतावनी
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

खैरना पुलिस की टीम ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर विशेष जागरुकता अभियान चलाकर महिलाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। महिलाओं को महिला हेल्प लाइन, महिला सुरक्षा समेत कई महत्वपूर्ण कानूनी नियमों की जानकारी दी गई। बाद में आपरेशन रोमियो अभियान भी चलाया गया।
शुक्रवार को चौकी प्रभारी हर्ष बहादुर पाल की अगुवाई में खैरना पुलिस की टीम ने हाईवे पर गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में विशेष जागरुकता अभियान चलाया। खैरना चौराहे तथा अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद की सीमा पर रानीखेत पुल के समीप चौकी प्रभारी ने महिलाओं को कई महत्वपूर्ण कानूनी नियमों की जानकारी दी। महिला हेल्पलाइन नंबर साझा किए साथ ही घरेलू हिंसा सुरक्षा,समानता का अधिकार, कार्यस्थल पर सुरक्षा, महिला उत्पीड़न संबंधी नियमों को बताया गया। बताया की समाज में महिलाओं को पुरुषों के बराबरी का दर्जा है। किसी भी परेशानी पर महिला हेल्पलाइन पर संपर्क साधने की अपील की गई। पुलिस टीम ने हाईवे पर वाहनों की चैकिंग कर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के ताबड़तोड़ चालान भी किए। आपरेशन रोमियो अभियान चलाकर बाजार क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर निरीक्षण किया। जीआइसी खैरना में छु्ट्टी के समय चौराहे पर सादी वर्दी में निगरानी की। इस दौरान एएसआई हरभजन सिंह राणा, राजेंद्र सती, जगदीश धामी, भावना आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!