🔳 गरमपानी खैरना बाजार में मशीन की मदद से चलाया गया अभियान
🔳 सुविधा उपलब्ध कराने पर व्यापारियों ने जिला पंचायत का जताया आभार
🔳 समीपवर्ती छड़ा बाजार को भी लाभान्वित किए जाने की उठाई मांग
🔳 अपर मुख्य अधिकारी ने प्रत्येक महीने मशीन भेजने का दिलाया भरोसा
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र अब साफ सुथरा नजर आएगा। जिला पंचायत ने बाजार की सफाई को वेक्यूम मशीन की मदद अभियान चलाकर बाजार क्षेत्र में बिखरें कूड़े को एकत्र किया। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार के अनुसार मशीन की मदद से भी प्रत्येक महीने बाजार में सफाई अभियान चलाया जाएगा।
हाईवे पर स्थित गरमपानी व खैरना बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को जिला पंचायत से भेजी गई वैक्यूम मशीन की मदद से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। टैक्स निरीक्षक पंकज जोशी की निगरानी में वाहन में लगे वैक्यूम मशीन से खैरना बाजार से अभियान शुरु हुआ। गरमपानी बाजार क्षेत्र तक हाईवे के दोनो ओर से मशीन की मदद से सूखा कूड़ा एकत्र किया गया। मशीन के जरिए चले अभियान से बाजार क्षेत्र में जगह जगह बिखरे कूड़े का निस्तारण हो गया। कूड़ा एकत्र होने से व्यापारियों ने जिला पंचायत का आभार व्यक्त किया। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार ने बताया की रोस्टर तैयार कर प्रत्येक महीने गरमपानी व खैरना बाजार क्षेत्र में वैक्यूम मशीन की मदद से विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। अपर मुख्य अधिकारी ने स्थानीय लोगों से भी सफाई व्यवस्था में सहयोग का आह्वान किया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, फिरोज अहमद, गोविन्द सिंह नेगी, मनोज बिष्ट, संजय सिंह आदि व्यापारियों ने जिला पंचायत का आभार व्यक्त कर छड़ा बाजार क्षेत्र में भी मशीन की मदद से सफाई करवाएं जाने पर जोर दिया। व्यापारियों के अनुसार बाजार क्षेत्रों के साफ सुथरा रहने से पर्यटक व यात्री भी रुकेंगे तथा व्यापारियों के व्यवसाय में भी बढ़ोतरी होगी।

error: Content is protected !!