🔳 वाहनों की कतार लगने से पैदल आवाजाही भी हुई खतरनाक
🔳 यात्रियों व पर्यटकों को भी करना पड़ रहा परेशानी का सामना
🔳 सुध न लिए जाने से समस्या लेती जा रही विकराल रुप
🔳 स्कूली बच्चों की जिंदगी पर भी बढ़ता ही जा रहा खतरा
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित खैरना बाजार क्षेत्र में बेतरतीब ढंग से पार्क वाहन जाम का कारण बनते जा रहे हैं। बावजूद सुध नहीं ली जा रही। आए दिन जाम लगने से आवाजाही करने वाले यात्रियों व पर्यटकों को दिक्कतों कि सामना करना पड़ रहा है। बाजार क्षेत्र में जाम के चलते वाहनों की कतार लगने से स्कूली बच्चों व राहगीरों की जिंदगी पर भी खतरा बढ़ता ही जा रहा है।
हाईवे पर स्थित खैरना बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पटरी से उतरती जा रही है। सुबह से शाम तक कई बार जाम लगने से बाजार क्षेत्र में छोटे बड़े वाहनों की कतार लगने से पैदल आवाजाही तक खतरनाक हो चुकी है। गांवों से खरीददारी करने बाजार पहुंचने वाले ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी से जूझना पड़ रहा है‌ बावजूद सुध नहीं ली जा रही। बाजार क्षेत्र में जहां तहां बेतरतीब ढंग से पार्क किए गए वाहन जाम का प्रमुख कारण है पर व्यवस्था में सुधार को कोई ठोस पहल न होने से समस्या विकराल रुप लेती जा रही है‌। शुक्रवार को भी दिनभर में कई बार जाम लगने से आवाजाही प्रभावित हुई। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल खैरना ईकाई अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी समेत तमाम व्यापारियों ने व्यवस्था में सुधार को ठोस कदम उठाए जाने की मांग उठाई है। बाजार में बेतरतीब ढंग से वाहनों को पार्क करने वालों के खिलाफ कार्रवाई पर जोर दिया है।

error: Content is protected !!