🔳 स्वास्थ्य शिविर में गांवों से भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीण
🔳 स्वस्थ नारी सशक्त समाज अभियान के तहत लगा विशेष शिविर
🔳 शूगर, बीपी, हिमोग्लोबिन, टीबी समेत हुई कई जांच
🔳 लंबे समय से बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड सेवा का भी मिला लाभ
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में स्वस्थ नारी सशक्त समाज अभियान के तहत लगे विशेष स्वास्थ्य शिविर में आसपास के गांवों से पहुंचे 836 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। ग्रामीणों को विभिन्न बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके भी बताए गए। लंबे समय बाद 60 लोगों की अल्ट्रासाउंड जांच होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार को सीएचसी में लगे विशेष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या, ब्लॉक प्रमुख अंकित साह व प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सतीश पंत ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक सरिता ने क्षेत्रवासियों से शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया। शिविर में आसपास के तमाम गांवों से पहुंचे 836 लोगों ने पंजीकरण करवाया। 161 मरीजों की शूगर, 161 बीपी तथा 158 की हिमोग्लोबिन जांच की गई जबकि 72 एक्स रे, 60 अल्ट्रासाउंड, 60 आंखों की जांच के साथ ही 254 पैथोलॉजी जांच की गई। दो दिव्यांग प्रमाण पत्र तथा छह आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सतीश पंत ने स्वास्थ्य विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। विभिन्न बिमारियों से बचाव के तौर तरीके बताए। कहा की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें जाने से संक्रामक बिमारियों से बचा जा सकता है। सीएचसी प्रभारी ने बताया की सप्ताह में एक दिन अल्ट्रासाउंड सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। गर्भवती महिलाओं व अन्य मरीजों को अब दूर दराज रुख नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. कुमुद पंत, डा. टीबी पंत, डा. मनीष पाल गुप्ता, डा. योगेश, डा. दीपक सती, डा. अभिलाषा पांडे, जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्या, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, जेडी कत्यूरा, गिरीश पांडे, पवन पांडे, विनोद जोशी, बीएम पाठक, रमेश सुयाल, हरदयाल सिंह, मदन मोहन कैड़ा, हरदयाल सिंह, सूरज मेहता, गीता पांडे आदि मौजूद रहे।




